जनवरी 18, 2026 10:43 पूर्वाह्न

views 98

लांचिंग पैड पर पहुंचा नासा का शक्तिशाली चंद्रमा रॉकेट

नासा ने अपने शक्तिशाली नए चंद्रमा रॉकेट को लांच पैड तक पहुंचा दिया है। इसके साथ ही 50 से अधिक वर्षों के बाद मानवयुक्‍त चंद्रमा फ्लाई अराउंड मिशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 322 फुट ऊंचा स्‍पेस लॉंच सिस्‍टम-एसएलएस रॉकेट फ्लोरिडा स्थिति कैनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से लांच पैड तक ले जाया गया। इस अभियान के...

जनवरी 18, 2026 9:29 पूर्वाह्न

views 140

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्‍के कोहरे रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी कल तक ऐसी ही स्थिति बने ...

जनवरी 18, 2026 9:24 पूर्वाह्न

views 96

केंद्र ने पंजाब में सीमा पर सुरक्षा बाड़ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थानांतरित करने पर जताई सहमति

केंद्र सरकार पंजाब में सीमा पर सुरक्षा बाड़ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थानांतरित करने के लिए सहमति हो गई है। इस कदम से बाड़ के बाहर स्थित हजारों एकड़ कृषि भूमि पर खेती का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। पंजाब की पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर ...

जनवरी 18, 2026 9:12 पूर्वाह्न

views 273

प्रधानमंत्री मोदी असम और पश्चिम बंगाल में आज कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम के नागांव जिले के कलियाबोर में 6 हजार 950 करोड़ रुपये से अधिक लागत की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। 86 किलोमीटर लंबी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर्यावरण के प्रति अनुकूल राष्ट्रीय राजमार्ग योजना है। इसमें 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड व...

जनवरी 18, 2026 9:08 पूर्वाह्न

views 108

इराक के ऐन-अल-असद हवाई अड्डे से लौटी अमरीकी सेना

अमरीका की सेना पश्चिमी इराक के ऐन-अल-असद हवाई अड्डे से पूरी तरह से हट गई है। 2024 के एक समझौते के तहत अमरीका और इराक ने सितंबर 2025 तक इस्लामिक स्टेट गुट के खिलाफ अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन के अभियान को धीरे-धीरे समाप्त करने का निर्णय लिया था। हालांकि, सीरिया में हो रहे घटनाक्रमों से जुड़ी सुरक्षा च...

जनवरी 18, 2026 9:04 पूर्वाह्न

views 361

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा हाट 2026 का शुभारंभ

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा हाट 2026 का शुभारंभ आज से दिल्‍ली में हो रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत शिल्पकारों और कारीगरों को समर्पित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा हाट 2026 का उद्देश्य देश की समृद्ध पारंपरिक शि...

जनवरी 18, 2026 9:01 पूर्वाह्न

views 186

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को 18 रन से हराया

आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में कल रात भारत ने बांग्लादेश को वर्षा से बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुईस पद्धति से 18 रनों से हरा दिया। जिम्बाब्वे के बुलावेयो में खेले गए मुकाबले  को बारिश के कारण मैच 49 ओवरों का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम 48 ओवर चार गेंद में 238 रन पर ...

जनवरी 18, 2026 8:58 पूर्वाह्न

views 131

इंडिया ओपन बैडमिंटन: इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने पुरुष सिंगल्‍स के फाइनल में बनाई जगह

इंडिया ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में, इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने कल नई दिल्ली में सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को हराकर पुरुष सिंगल्‍स के फाइनल में जगह बना ली है। क्रिस्टी ने सेमीफाइनल मैच 21-18, 22-20 से जीता और आज उनका मुकाबला चीन के ताइपे के लिन चुन-यी से होगा, जिन्होंने दू...

जनवरी 18, 2026 8:54 पूर्वाह्न

views 148

डब्ल्यूपीएल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। नवी मुंबई स्थित डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स अपनी पारी की आखिरी गेंद पर 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज ...

जनवरी 18, 2026 8:50 पूर्वाह्न

views 187

क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा

बीसीसीआई ने फरवरी और मार्च में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। बल्लेबाज भारती फुलमाली को टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है। हरमनप्रीत कौर टी-ट्वेंटी और एकदिवसीय दोनों सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। मौजू...