सितम्बर 8, 2023 9:45 अपराह्न

views 72

प्रदेश में शीघ्र ही लागू होगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना

प्रदेश में शीघ्र ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू की जा रही है। वो गरीब जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास तथा आवास प्लस में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। आला अधिकारियों के साथ बैठक में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इ...

सितम्बर 8, 2023 9:43 अपराह्न

views 65

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा किया जाएगा सम्मानित

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल पटेल को 14 सितंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। लन्दन प्रवास के दौरान राज्यपाल पटेल फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। राज्यपाल 11 सितंबर ...

सितम्बर 8, 2023 9:41 अपराह्न

views 68

जबलपुर हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का शिलान्यास 27 सितंबर को होगा

जबलपुर हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का शिलान्यास 27 सितंबर को  होगा।  शिलान्यास कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी । कई राज्यों के चीफ जस्टिस भी जबलपुर आएंगे। राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के ...

सितम्बर 8, 2023 9:39 अपराह्न

views 63

11 सितम्बर से मिशन इन्द्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण होगा प्रारंभ

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 सितम्बर से मिशन इन्द्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया जाएगा जो 16 सितम्बर तक आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक बारंगा ने बताया कि राष्ट्रीय सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0अभियान के द्वितीय चरण में 1 हजार 570 टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। जिसमें 0 से 5 वर...

सितम्बर 8, 2023 9:37 अपराह्न

views 50

खूंटी: उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सदर अस्पताल परिसर में नेत्रदान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खूंटी जिले के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सदर अस्पताल परिसर में नेत्रदान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मौजूद सिविल सर्जन ने कहा कि वर्तमान में कॉर्निया जनित अंधापन के मामलों में वृद्धि हुई है। सरकार अंधेपन की समस्या के प्रति गंभीर है। इसके तहत जिले में नेत्रदान पखवाड़ा मनाया...

सितम्बर 8, 2023 9:35 अपराह्न

views 38

राज्य में जल्द ही 956 डॉक्टरों की होगी भर्ती: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि राज्य में जल्द ही नौ सौ छप्पन डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मंत्री ने कहा कि इससे पहले 200 डॉक्टरों की भर्ती की जा चुकी है। सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री आज धनबा...

सितम्बर 8, 2023 9:32 अपराह्न

views 54

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुआ गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुआ गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा फुटबॉल मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने 3 अरब 67 करोड़ 99 लाख रुपये की पंचानबे विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं 48 करोड़ रुपए क...

सितम्बर 8, 2023 9:32 अपराह्न

views 60

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतरश ने कहा – भारत की जी20 की अध्यक्षता क्रान्तिकारी परिवर्तन में मदद करेगी, जिसकी विश्‍व को आवश्‍यकता है

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने आज कहा कि भारत की जी20 अध्‍यक्षता ऐसे क्रान्तिकारी परिवर्तन लाने में मदद करेगी, जिसकी विश्‍व को अत्‍यधिक आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि भारत अल्‍प विकसित देशों के लिये विकास एजेंडे को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को लगातार दोहरा रहा है।  जी20 शिखर सम्‍मेलन ...

सितम्बर 8, 2023 9:30 अपराह्न

views 62

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्‍नाथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच आज शाम हुई बैठक में दोनों नेताओं ने भारत ...

सितम्बर 8, 2023 9:30 अपराह्न

views 63

पाकुड़: झारखण्ड शिक्षा परियोजना द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

झारखण्ड शिक्षा परियोजना द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर पाकुड़ में उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्थानीय डायट भवन में आयोजित्त कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सह साक्षरता समिति के सचिव मुकुल राज ने किया। कार्यशाला में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को ...