सितम्बर 9, 2023 12:21 अपराह्न

views 52

राज्य सरकार ने 7 जिलों के पुलिस कप्तान समेत भारतीय पुलिस सेवा के 18 पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया

राज्य सरकार ने 7 जिलों के पुलिस कप्तान समेत भारतीय पुलिस सेवा के 18 पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। चंदन कुमार सिन्हा रांची और कौशल किशोर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। हरीश बिन जमा लोहरदगा, हरविंदर सिंह गुमला, दीपक कुमार पांडेय गढ़वा, अनुदीप सिंह कोडरमा और अनिमेष नैथानी जाम...

सितम्बर 9, 2023 12:18 अपराह्न

views 73

रांची के सीसीएल मुख्यालय में 3 दिवसीय कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस सीमेकॉन- 23 की हुई शुरुआत

राजधानी रांची के सीसीएल मुख्यालय में 3 दिवसीय कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस सीमेकॉन- 23 की कल शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्रसाद समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कांफ्रेंस में कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों के  लगभग 200 चिकित्सक भाग ले रहे हैं।

सितम्बर 9, 2023 12:15 अपराह्न

views 48

झारखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व 9 आरोपियों के खिलाफ सरकारी राशि के दुरुपयोग मामले में जवाब मांगा

झारखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, कमलेश सिंह, बंधु तिर्की, एनोस एक्का और हरिनारायण राय समेत 9 आरोपियों के खिलाफ सरकारी राशि के दुरुपयोग मामले में राज्य सरकार, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र और न्यायाधीश ...

सितम्बर 9, 2023 12:11 अपराह्न

views 43

रामगढ जिले में दामोदर नदी को पर्यटन क्षेत्र के रुप में किया जाएगा विकसित

रामगढ जिले में नमामि गंगे योजना के तहत दामोदर नदी को पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित किया जाएगा। उपायुक्त ने कल इसका स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बनारस की तर्ज पर यहां पर गंगा आरती होगी। इसकी साफ-सफाई तथा सौंदर्यीकरण समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबधित अधिकारियों को डीपीआर बनाने...

सितम्बर 9, 2023 11:08 पूर्वाह्न

views 78

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सऊदी अरब के प्रधानमंत्री शहजादा मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में सऊदी अरब के प्रधानमंत्री शहजादा मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सऊदी अरब के प्रधानमंत्री  जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इन दिनों भारत में हैं। दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी परिषद के नेताओं की पहली...

सितम्बर 9, 2023 10:03 पूर्वाह्न

views 75

यूएस ओपन टेनिस में, रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोडी पुरुष डबल्‍स के फाइनल में हारी

अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के रोहन बोपन्‍ना और ऑस्‍ट्रेलिया के मैथ्‍यू एब्‍डेन की जोडी  पुरुष डबल्‍स के फाइनल में हार गई है। बोपन्‍ना और एब्‍डेन की जोडी को फाइनल में ब्रिटेन के राजीव राम और अमरीका के जो-सैलीसबरी ने 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में डैनिल मेदवेदेव ...

सितम्बर 9, 2023 9:57 पूर्वाह्न

views 127

मालदीव में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा

मालदीव में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह समेत आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। 2018 के चुनाव में मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी के गठबंधन ने 58 प्रतिशत वोट लेकर जीत हासिल की थी। चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ने भारत विरोधी नारा दिया था ज...

सितम्बर 9, 2023 9:52 पूर्वाह्न

views 68

आरबीआई 2 हजार रुपये के नोटों को वापस लेने के बाद अतिरिक्त नकदी को चरणबद्ध तरीके से वापस लेगा और वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात को बंद कर देगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने के बाद वृद्धिशील नकद आरक्षी अनुपात-आईसीआरआर को समाप्त करने का फैसला किया है।  आरबीआई  ने यह अनुपात बाजार में नकदी की अधिकता के समाधान के लिए लागू किया था। यह कार्य आज से चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। आरबीआई ने 10 अगस्त को बैंकों से कहा...

सितम्बर 9, 2023 9:48 पूर्वाह्न

views 66

छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजों में भाजपा को 3; सपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट जीती

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा, झारखंड और उत्तराखंड विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उप-चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा और उत्तराखंड की तीन सीटें जीत ली है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट जीती है...

सितम्बर 9, 2023 9:45 पूर्वाह्न

views 76

प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत की जी-20 अध्यक्षता की सराहना की; सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अमेरिकी समर्थन की पुष्टि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल अपने सरकारी आवास पर अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग और भारत और अमरीका के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों की मैत्री वैश्विक कल्याण में मह...