सितम्बर 10, 2023 8:48 अपराह्न

views 54

असम विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से दिसपुर में शुरू हो रहा है

असम विधानसभा का सत्र कल से दिसपुर में शुरू हो रहा है। पांच दिन तक चलने वाला ये सत्र नवनिर्मित भवन में होगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि सत्र के दौरान सात नए विधेयको सहित तेईस विधेयक प्रस्‍तुत किए जाएंगे। राज्‍य के संसदीय कार्यमंत्री पिजुश हजारिका ने विपक्षी दलों से आग्रह किया है कि वे सत्र के सुचारू ...

सितम्बर 10, 2023 8:45 अपराह्न

views 62

दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्‍मेलन आज नई दिल्‍ली में सम्‍पन्‍न, भारत ने ब्राजील को जी-20 की अध्‍यक्षता सौंपी।

18वां जी-20 शिखर सम्मेलन नई दिल्‍ली में सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया है। भारत ने ब्राजील को जी-20 की अध्‍यक्षता सौंप दी है। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्राजील के राष्‍ट्रपति लुईस इनासियों लूला डी सिल्‍वा को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्‍यक्षता का प्रतीक हथौडा सौंपा। इस अवसर पर श्र...

सितम्बर 10, 2023 8:41 अपराह्न

views 66

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्‍मेलन से अलग फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, तुर्कीए सहित विभिन्‍न देशों के राष्‍ट्र प्रमुखों और अफ्रीकी संघ के अध्‍यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान अलग से आज नई दिल्‍ली में फ्रांस, जर्मनी, तुर्किए, कनाडा, दक्षिण कोरिया, के राष्‍ट्र प्रमुखों तथा अफ्रीकी संघ के अध्‍यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इम्...

सितम्बर 10, 2023 8:21 अपराह्न

views 96

मोरक्‍को के भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों को भोजन और पानी हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है

  मोरक्‍को के भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों को भोजन और पानी हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। दूरदराज के गांवों में लापता लोगों की तलाश जारी है। इस भूकंप में दो हजार से अधिक लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है। भूकंप के और झटके आने की आशंका को देखते हुए लोग लगातार दूसरी रात घरों से बाहर ...

सितम्बर 10, 2023 8:20 अपराह्न

views 70

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार बहनों की हर जरूरत पूरी करेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार बहनों की हर जरूरत पूरी करेगी। हम बहनों को मजबूर नहीं रहने देंगे। उनको मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री आज ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में बड़ी संख्या में मौजूद महिला शक्ति को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सिंगल क्लिक के माध...

सितम्बर 10, 2023 8:15 अपराह्न

views 57

फिल्म सोसायटी अवध चित्र साधना 1-3 दिसम्बर तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेगा

फिल्म सोसायटी अवध चित्र साधना 1-3 दिसम्बर तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेगा। आज लखनऊ में फिल्म महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भारतीय चित्र साधना के संस्थापक अरुण अरोडा ने इस फिल्म महोत्सव की थीम का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सभ्...

सितम्बर 10, 2023 8:11 अपराह्न

views 165

राज्य में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश सरकार सभी जिलों में आवासीय संस्कृत विद्यालय खोलने जा रही

राज्य में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश सरकार सभी जिलों में आवासीय संस्कृत विद्यालय खोलने जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सदस्य जे.पी. सिंह ने बताया कि नये संस्कृत आवासीय स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज़ पर खोले जाने वाले इन स्कूलों मे...

सितम्बर 10, 2023 8:09 अपराह्न

views 54

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने इटावा में 52 करोड़ रुपये लागत की निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने आज इटावा में 52 करोड़ रुपये लागत की निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार विकासोन्मुखी और पारदर्शी नीतियों से प्रदेश लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इटावा जिले के विकास के लिये कोई कोर...

सितम्बर 10, 2023 8:05 अपराह्न

views 52

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा सरकार ने आयुष्मान भवः अभियान शुरू करने का फैसला किया

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिये सरकार ने प्रभावी कदम उठाये हैं। इसी क्रम में सरकार ने आयुष्मान भवः अभियान शुरू करने का फैसला किया है। अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा, जिससे आम लोग इन योजन...

सितम्बर 10, 2023 7:58 अपराह्न

views 54

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पहले सीएम भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री योगी ने कहा कि राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में स्वर्गीय पंत ने प्रदेश के विकास की आधारशिला रखी। उ...