ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। इसके साथ ही उनके 14 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। मैक्सवेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 38 वर्षीय मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूपों में क्रिकेट खेला। मैक्सवेल ने वर्ष 2012 में शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
News On AIR | नवम्बर 3, 2026 11:33 पूर्वाह्न
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा