जून 13, 2026 2:14 अपराह्न

printer

ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट: पीवी सिंधु महिला सिंगल्‍स के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर

ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स के सेमीफाइनल में भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। सिडनी में जापान की अकाने यामागुची ने सिंधु को पराजित किया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भारत का सफर समाप्‍त हो गया है।