जून 28, 2026 1:09 अपराह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया प्रतिबंध का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव रखा

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर जुर्माना दोगुना करने का प्रस्ताव रखा है।
 
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा कि प्रौद्योगिकी कंपनियां इस प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर रही हैं। प्रस्ताव के अनुसार, अधिकतम जुर्माना 3 करोड़ 41 लाख अमरीकी डॉलर से बढ़ाकर 6 करोड़ 83 लाख अमरीकी डॉलर किया जाएगा। साथ ही, ई-सेफ्टी आयुक्त को अधिक अधिकार दिए जाएंगे, ताकि वह प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित कर सके। सरकार इस सप्ताह संसद में संबंधित विधेयक पेश करेगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला