जून 14, 2026 12:37 अपराह्न

printer

फीफा विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी के अपने पहले मैच में तुर्किए को 2-0 से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप डी के अपने पहले मैच में तुर्किए को 2-0 से हरा दिया है। ऑस्‍ट्रेलिया के नेस्टोरी इरंकुंडा और कॉनर मेटकाफ ने एक-एक गोल दागा। 
 
अमरीका के न्यू जर्सी में फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मैच में, आज स्कॉटलैंड ने हैती को 1-0 से हरा दिया है। स्कॉटलैंड को जीत की यह उपलब्धि 28 वर्ष के इंतजार के बाद मिली है। 
 
इसी ग्रुप में पांच बार के चैंपियन ब्राजील ने ग्रुप सी के मैच में मोरक्को के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत की। ब्राजील के विनीसियस जूनियर ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। 
 
इससे पहले, अमरीका के कैलिफोर्निया में कतर और स्विट्जरलैंड के बीच भी ग्रुप बी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। स्विट्जरलैंड ने शुरुआती गोल से बढ़त बनाई, लेकिन कतर ने मैच के अंत में वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।