अक्टूबर 6, 2026 10:19 अपराह्न

printer

पुणे: आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के एथलीटों ने एशियाई खेलों में जीते 12 पदक

पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के एथलीटों ने एशियाई खेलों में 12 पदक जीते। भारतीय दल में एएसआई के कुल 25 एथलीट शामिल थे। एथलेटिक्स में, गुलवीर सिंह ने 1,500 और 10,000 मीटर में रजत और 5,000 मीटर में कांस्य सहित तीन पदक जीते। सावन बरवाल ने मैराथन में रजत पदक जीता, जबकि सर्वेश कुशारे ने ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया। धर्मवीर ने 4×400 मीटर रिले टीम स्‍पर्धा में कांस्य पदक जीता।
 
मुक्केबाजी में, अंकुश ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि नरेंद्र और कपिल ने कांस्य पदक जीते। तीरंदाजी में, धीरज ने दो रजत पदक जीते और 720 में से 698 अंक बनाकर एशियाई रिकॉर्ड बनाया। दीपक पुनिया ने 97 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता। यह प्रदर्शन सेना के मिशन ओलंपिक कार्यक्रम के अंतर्गत एथलीट विकास, विशेषज्ञ कोचिंग, खेल विज्ञान और बुनियादी ढांचे में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के निरंतर प्रयासों को उजागर करता है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला