हरियाणा के पंचकूला में हुए भारतीय एथलेटिक्स सीरीज के 14वें चरण में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में विक्रांत पांचाल ने 46.16 सेकंड के समय के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने ओलंपियन मोहम्मद अजमल को पीछे छोड़ा, जो 47.03 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की हैमर थ्रो में तान्या चौधरी ने 61.28 मीटर के प्रयास के साथ पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनुष्का यादव 61.03 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में कविता वी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भारती ने 15 मिनट 51.49 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। भारतीय एथलेटिक्स सीरीज़ का अगला चरण 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मेरठ में होगा।
News On AIR | अगस्त 26, 2026 6:42 पूर्वाह्न
भारतीय एथलेटिक्स सीरीज के 14वें चरण में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन