अप्रैल 22, 2026 6:15 अपराह्न

printer

अटल पेंशन योजना में 9 करोड़ ग्राहक जुड़े, अब तक का सर्वाधिक वार्षिक नामांकन दर्ज

अटल पेंशन योजना-एपीवाई के अंतर्गत नौ करोड़ ग्राहकों के नामांकन का आंकड़ा पूरा कर लिया गया है जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में कुल नामांकन एक करोड़ पैंतीस लाख हो गया है, जो योजना की शुरुआत के बाद से किसी एक वित्तीय वर्ष में अब तक का सबसे अधिक नामांकन है। अटल पेंशन योजना वर्ष 2015 में सभी भारतीयों के लिए सामाजिक सुरक्षा के उद्देश्य से शुरू की गई थी। यह योजना एक स्वैच्छिक अंशदायी पेंशन योजना है जो मुख्य रूप से गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है।