नवम्बर 8, 2026 8:20 अपराह्न

printer

चेन्नई ओपन टेनिस में भारत की वैष्णवी अडकर और रुतुजा भोसले की जोड़ी को स्विट्जरलैंड की सिमोना वाल्टर और नाइमा करामोको से हार का सामना करना पड़ा

भारत की वैष्णवी अडकर और रुतुजा भोसले की जोड़ी डब्ल्यूटीए 250 चेन्नई ओपन टेनिस में महिला युगल में उपविजेता रहीं। आज फाइनल में भारतीय जोड़ी को स्विट्जरलैंड की सिमोना वाल्टर और नाइमा करामोको से 2-6, 0-6 से हार का सामना करना पड़ा।

फाइनल मुकाबले में हार के बावजूद, अडकर और भोसले ने डब्ल्यूटीए टूर स्तर के युगल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया।

कल सेमीफाइनल में, भारतीय जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त वेरोनिका फाल्कोव्स्का और अलाना स्मिथ को 6-2, 2-6, 10-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला