सितम्बर 24, 2026 10:06 अपराह्न

printer

जापान में एशियाई खेलों में भारत ने 4×400 मिक्‍स्‍ड रिले दौड़ और वुशु में रोशिबिना ने रजत पदक जीते

जापान एशियाई खेलों में आज भारतीय एथलीट सीमा ने महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ के फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया है। जय कुमार, अंशा बाबू, मानु टी.एस. और रशदीप कौर की पुरुष मिक्‍स्‍ड टीम ने 4×400 के फाइनल में और अनिमेष कुजुर और गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अनंतजीत सिंह और पारीनाज़ धालीवाल ने निशानेबाजी के मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीता है। रोशिबिना देवी ने वुशू के 60 किलो सांडा स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। सतनाम सिंह और सलमान खान ने नौकायन की डबल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, परवीन ने 65 किग्रा महिला मुक्‍केबाजी वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
 
स्‍क्‍वॉश में अभय सिंह और वीर चोटरानी पुरुष सिंगल्‍स, तन्‍वी खन्‍ना और अनाहत सिंह महिला सिंगल्‍स, जोशना चिन्‍नपा और वेलावन सेंथिल कुमार मिक्‍स्‍ड डबल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे। टेबल टेनिस में मानुष शाह पुरुष सिंगल्‍स, श्रीजा अकुला और सिंडरेला दास महिला सिंगल्‍स और दिया चिताले तथा यशस्‍वनी घोरपडे महिला डबल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 
 
पदक तालिका में भारत एक स्‍वर्ण, सात रजत और नौ कांस्‍य सहित कुल 17 पदकों के साथ 15वें स्‍थान पर है।