पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में, पिछले 24 घंटे में, बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, तेज बारिश से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और बड़ी संख्या में मवेशियों की भी मौत हुई है।
हाल के वर्षों में पाकिस्तान में मानसून से भारी तबाही हुई है। वर्ष 2022 में आई बाढ़ में एक हजार 700 से अधिक लोगों की जान गई थी और लाखों लोग विस्थापित हुए थे। पिछले वर्ष की बाढ़ में 800 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और कई प्रांतों में 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।