खगोलविदों ने बृहस्पति के आकार के एक ऐसे ग्रह के अस्तित्व की पुष्टि की है, जिसकी आयु दस लाख वर्ष से भी कम है। एलियास टू-24 बी नाम का यह अब तक ज्ञात सबसे युवा ग्रह है। इससे वैज्ञानिकों को किसी ग्रह के निर्माण के शुरुआती चरणों का अध्ययन करने का दुर्लभ अवसर मिलेगा। इस ग्रह को हवाई स्थित डब्ल्यू. एम. केक वेधशाला के कोरोनाग्राफ की मदद से देखा गया। यह वेधशाला नासा के साथ काम करती है।
एलियास टू-24 बी का द्रव्यमान लगभग बृहस्पति के बराबर है और यह पृथ्वी से करीब 450 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक तारे की परिक्रमा करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बेहद युवा ग्रह का अध्ययन करने से उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि अरबों वर्ष पहले हमारा सौरमंडल कैसा दिखाई देता होगा।