सितम्बर 11, 2026 8:54 अपराह्न

printer

एसोचैम ने ब्रिक्स को मजबूत करने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की

भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल (एसोचैम) ने वैश्विक सहयोग के एक सशक्त मंच और अल्प विकसित और विकासशील देशों की सशक्त आवाज के रूप में ब्रिक्स को मजबूत करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की है। एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल के. मिंडा ने कहा कि ब्रिक्स सहयोग को ठोस व्यावसायिक परिणामों में बदलने का प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और व्यावसायिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने से अपार अवसर खुल सकते हैं और समावेशी तथा सतत विकास के नए रास्ते खुल सकते हैं।

श्री मिंडा ने कहा कि नवाचार, डिजिटल समाधान, बुनियादी ढांचा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और ब्रिक्स स्टार्टअप नवाचार कोष जैसी पहलों पर जोर देने से सहयोग को और मजबूत किया जा सकता है। इससे भारतीय उद्यमों को वैश्विक स्तर पर विस्तार करने में मदद मिल सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला