जापान के आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल आज सम्पन्न हो गए। समापन समारोह नागोया के मिज़ुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। जापान में पहली बार आयोजित इन खेलों में 45 देशों और क्षेत्रों के लगभग चार हजार एथलीटों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
दो स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार और मोना अग्रवाल ने समापन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक बनकर नेतृत्व किया।
भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित रिकॉर्ड 114 पदक जीतकर इन खेलों का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह आंकड़ा चीन के हांग्झाउ में आयोजित 2023 एशियाई पैरा खेलों में जीते गए 108 पदकों के पिछले कीर्तिमान को पार कर गया।
भारत ने सबसे अधिक पद एथलेटिक्स में जीते। पैरा एथलीटों ने इस खेल में 22 स्वर्ण, 19 रजत और 24 कांस्य सहित 65 पदक जीते। बैडमिंटन में तीन स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य सहित 16 पदक मिले। भारत ने तैराकी में 11 पदक, टेबल टेनिस में सात, पैरा रंदाजी में छह, शूटिंग में पांच और जूडो और पावरलिफ्टिंग में दो-दो पदक भी जीते।
छठे एशियाई पैरा खेल 2030 में दोहा में आयोजित किए जाएंगे।