अक्टूबर 18, 2026 9:36 अपराह्न

printer

एशियाई पैरा गेम्‍स जापान के आइची-नागोया में आरंभ; 100 पदक जीतने के लक्ष्‍य के साथ भारत के 150 से अधिक खिला‍ड़ी शामिल

एशियाई पैरा गेम्स आज से जापान के आइची-नागोया में शुरू हो गए हैं। उद्घाटन समारोह नागोया के पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में वाबी: हम खूबसूरत व्यक्ति हैं थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच सत्यनारायण ने कहा कि भारत के 150 से अधिक खिलाडियों का लक्ष्य 100 से अधिक पदक जीतना है।
इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण वेव्स ओटीटी ऐप और प्रसार भारती स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला