अक्टूबर 2, 2026 2:22 अपराह्न

printer

एशियाई खेलों में, लवलीना बोरगोहेन ने महिला मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता, पदकों की संख्या बढ़कर 72 हुई

जापान एशियाई खेलों में आज भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मुक्‍केबाजी के 75 किलोग्राम वर्ग में लवलीना बोरगोहाइन ने ऐतिहासिक स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया है। लवलीना ने चीन की बाओ ज़ियी को हराकर भारत के लिए महिला मुक्केबाजी में 12 साल बाद स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में महिला मुक्केबाजी में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले मैरी कॉम ने 2014 में स्वर्ण पदक जीता था। 
 
भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। अनुभवी अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच ऐतिहासिक जीत दर्ज की। हालांकि पुरुष रिकर्व टीम को फाइनल में दक्षिण कोरिया से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। धीरज बोम्मादेवरा, यशदीप संजय भोगे और नीरज चौहान की टीम फाइनल में 1-5 से हार गई। रिकर्व मिक्स्ड टीम तीरंदाज़ी में भारत ने रजत पदक जीता। कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा की जोड़ी ने चीन से 3-5 से हारने के बाद रजत पदक हासिल किया। 2018 में एशियाई खेलों में इस स्‍पर्धा की शुरुआत के बाद से यह भारत का यह पहला पदक है। 
 
भारत की नेत्रा कुमानन ने एशियाई खेलों में महिला डिंगी नौकायान स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
 
पहलवान सुजीत कलकल ने ओलंपिक चैंपियन को हराकर एशियाई खेलों के 65 किलोग्राम फाइनल में जगह पक्की की।
 
भारत पदक तालिका में 72 पदकों के साथ छठे स्‍थान पर पहुंच गया है। इनमें 12 स्‍वर्ण, 25 रजत और 34 कांस्‍य पदक हैं।