जापान एशियाई खेलों के आज सातवें दिन भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। निशानेबाजी में कमलजीत और सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल की मिक्सड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। सुरुचि ने कहा कि इस जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
50 मीटर राइफल थी पोजिशन टीम स्पर्धा में रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप तोमर और नीरज कुमार की पुरुष टीम ने रजत पदक हासिल किया। एथलेटिक्स के 10 हजार मीटर पुरुष दौड स्पर्धा में गुलवीर सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। पोल वॉल्ट में बरनिका एलंगोवन ने कांस्य पदक जीता। मनप्रीत कौर ने महिला शॉटपुट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। टेबल टेनिस में मानुष शाह और दिया चिताले ने मिक्स्ड डबल्स स पर्धा में कांस्य पदक जीता। पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। भारत दो स्वर्ण, नौ रजत और 12 कांस्य समेत 23 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर है।