सितम्बर 24, 2026 1:46 अपराह्न

printer

जापान एशियाई खेलों में भारत पुरुष कबड्डी टीम आखिरी ग्रुप-ए मुकाबले में चीनी ताइपे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में चीन को 37-21 से हराकर कबड्डी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप चरण में ये भारत की लगातार चौथी जीत है। इससे पहले, भारत ने दक्षिण कोरिया, जापान और बांग्लादेश को हराया था। कबड्डी, 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा है और भारतीय पुरुष टीम ने इसमें आठ स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीते हैं। दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम ने भी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए ईरान को 37-23 से हराया। महिला टीम का अगला मुकाबला जापान से होगा।