अक्टूबर 2, 2026 11:22 पूर्वाह्न

printer

एशियाई खेलों में भारत ने मुक्केबाजी और तीरंदाजी में स्वर्ण सहित कई पदक जीते, पदक तालिका में छठे स्थान पर

जापान एशियाई खेलों में आज भारत ने मुक्‍केबाजी में स्‍वर्ण पदक जीता। 75 किलोग्राम वर्ग में लवलीना बोरगोहाइन ने स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया है। लवलीना ने चीन की बाओ ज़ियी को हराकर भारत के लिए महिला मुक्केबाजी में 12 साल बाद स्वर्ण पदक जीता। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
 
अनुभवी अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
 
रिकर्व मिक्स्ड टीम तीरंदाज़ी में भारत ने रजत पदक जीता। कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा की जोड़ी ने चीन से 3-5 से हारने के बाद रजत पदक हासिल किया। 2018 में एशियाई खेलों में इस स्‍पर्धा की शुरुआत के बाद से यह भारत का यह पहला पदक है। 
 
भारत की नेत्रा कुमानन ने एशियाई खेलों में महिला डिंगी नौकायान स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
 
पहलवान सुजीत कलकल ने ओलंपिक चैंपियन को हराकर एशियाई खेलों के 65 किलोग्राम फाइनल में जगह पक्की की।
 
भारत पदक तालिका में 70 पदकों के साथ छठे स्‍थान पर पहुंच गया है। इनमें 12 स्‍वर्ण, 24 रजत और 34 कांस्‍य पदक हैं।