अक्टूबर 1, 2026 9:33 अपराह्न

printer

जापान एशियाई खेलों में भारत ने आज नौकायन और ग्रीको रोमन कुश्ती में ऐतिहासिक रजत पदक सहित कुल 6 पदक जीते

जापान एशियाई खेलों में आज भारत ने दो रजत और चार कांस्‍य पदक जीते। नौकायन में पुरुषों की स्किफ प्रतियोगिता में मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने रजत तथा महिला स्किफ में शीतल वर्मा और हर्षिता तोमर ने कांस्‍य पदक जीता। कुश्‍ती में नितेश सिवाच ने ग्रीको-रोमन के 97 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

वहीं, पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी स्‍पर्धा में गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने कांस्य पदक जीता। उधर, स्क्वॉश में महिला और पुरुष टीम ने कांस्‍य पदक हासिल किया।

उधर, पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को और पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्‍तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पदक तालिका में भारत दस स्‍वर्ण, 23 रजत और 33 कांस्‍य 66 पदकों के साथ आठवें स्‍थान पर है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पदक विजेताओं को बधाई दी है।