2026 एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जापान के आइची-नागोया में मैच खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। एशियाई खेलों में भारत पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। अब तक भारत कुल मिलाकर 37 पदक जीत चुका है, जिनमें चार स्वर्ण, सोलह रजत और सत्रह कांस्य पदक शामिल हैं।
News On AIR | सितम्बर 28, 2026 11:26 पूर्वाह्न
ASIAN GAMES 2026: दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खराब मौसम के कारण रद्द