राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज़ एलावेनिल वलारिवन को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि वलारिवन के शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ा है। उन्होंने भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए वलारिवन को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एलावेनिल वलारिवन का आज का दूसरा पदक है, जिससे यह उपलब्धि और भी खास बन गई है।
श्री मोदी ने एशियाई खेल-2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर और विदर्सा के. विनोद को भी बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत और टीम भावना का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता आने वाले समय में कई अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।