जून 6, 2026 7:45 अपराह्न

printer

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय अंडर-18 टीम

भारत की अंडर-18 लड़कों की टीम एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। जापान के काकामिगाहारा में आयोजित टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल में भारत ने पाकिस्‍तान को पांच-तीन से हराया। खिताब के लिए कल भारत का मुकाबला जापान से होगा। इससे पहले अंडर-18 लड़कियों की टीम सेमी-फाइनल में चीन से पराजित हो गई।