अक्टूबर 9, 2026 9:39 अपराह्न

printer

अश्विनी वैष्णव ने विशेष अभियान के छठे चरण के तहत सालभर सफाई अभियान चलाने का किया आह्वान

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से विशेष अभियान का छठा चरण शुरू किया है। देशभर के 610 कार्यालयों में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई बढ़ाना, लंबित मामलों को कम करना और ई-कचरे का सही तरीके से निपटान करना है।
 
श्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान मंत्रालय की हर इकाई में चलाया जाए और इसे 31 अक्टूबर के बाद भी सालभर जारी रखा जाए। उन्होंने आम लोगों से जुड़े कार्यालयों को प्राथमिकता देने और अच्छे कामों का प्रचार सोशल मीडिया के जरिए करने पर भी बल दिया।
मंत्रालय के अनुसार, 2021 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 36 करोड़ 20 लाख रुपये का राजस्व मिला है। करीब 13 लाख 89 हजार किलोग्राम कबाड़ हटाया गया, 13 लाख 98 हजार वर्ग फुट जगह खाली कराई गई और 2 लाख 71 हजार पुरानी फाइलें हटाई गईं। इस दौरान छह हजार छह सौ 42 बाहरी अभियान चलाए गए और 15 हजार 496 स्थानों पर सफाई की गई।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला