जून 26, 2026 8:48 अपराह्न

printer

देशभर में पूरे श्रद्धा और सद्भाव के साथ मनाया गया आशूरा-ए-मुहर्रम

आज देशभर में आशूरा-ए-मुहर्रम पूरे श्रद्धा और सद्भाव के साथ मनाया गया। यह दिन पैगंबर मुहम्मद के पोते, हज़रत इमाम हुसैन और उनके समर्पित साथियों की शहादत की याद दिलाता है, जिन्होंने कर्बला में सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस अवसर पर ताजिया जुलूस निकाले गए, जिन्हें बाद में शाम को निर्धारित स्थानों पर दफनाया गया। मजलिसें या धार्मिक सभाएँ भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।