अगस्त 8, 2026 2:03 अपराह्न

printer

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुँच गई हैं। अश्मिता ने आज सेमीफ़ाइनल में अपनी ही देश की खिलाड़ी रक्षिता रामराज को हराया।

इससे पहले, उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में जापान की खिलाड़ी हिना अकेची को एक रोमांचक मुक़ाबले में हराया था।

अश्मिता का मुकाबला कल फ़ाइनल में चीन की क्यू हान से होगी। क्‍यू हान दूसरे सेमीफ़ाइनल में दक्षिण कोरिया की जी. किम को हराकर फ़ाइनल में पहुँचीं।