सितम्बर 11, 2026 9:32 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंचीं अरिना सबालेंका

सत्र के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्‍लैम अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता के महिला सिंगल्‍स में मौजूदा चैंपियन बेलारूस की अरिना सबालेंका फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में सबालेंका ने अमरीका की जेसिका पेगुला को लगातार सैट में 7-5, 6-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्‍त अमरीका की कोको गॉफ का सामना कज़ाकिस्‍तान की एलिना राइबाकीना से हो रहा है।

महिला डबल्‍स फाइनल में आज रात चैक गणराज्‍य की कैटरीना सिनियाकोवा और अमरीका की टेलर टाउनसेंड की जोडी का मुकाबला अमरीका की रोबिन मोंटगोमेरी और एश्‍लिन क्रुगर की जोडी से होगा। पुरूष सिंगल्‍स के पहले सेमीफाइनल में कल जर्मनी के एलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव का मुकाबला रूस के केरेन खाचानोव से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में अमरीका के बेन शेल्‍टन का सामना अपने देश के फ्रांसिस टिफो से होगा।