नवम्बर 10, 2026 9:21 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश के दिरांग में भूतापीय ऊर्जा से संचालित ड्राइंग यूनिट का उद्घाटन किया गया

अरुणाचल प्रदेश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री दासंगलू पुल और भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने आज पश्चिम कामेंग जिले के दिरांग में भूतापीय ऊर्जा से संचालित एक ड्राइंग यूनिट का उद्घाटन किया। यह प्रायोगिक परियोजना पूर्वोत्तर हिमालय में भूतापीय ऊर्जा की संभावनाओं का पता लगाने और उसके उपयोग के लिए भारत, नॉर्वे और आइसलैंड के बीच त्रिपक्षीय सहयोग का हिस्सा है। इस परियोजना को भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने वित्तपोषित किया है, जबकि अरुणाचल प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी है। परियोजना से स्थानीय समुदायों को सस्ती, स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने के नए अवसर सृजित होंगे।

इस पहल से अरुणाचल प्रदेश में भूतापीय तकनीक के व्यापक उपयोग का मार्ग भी प्रशस्त होगा।