थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने कहा है कि देश की रक्षा तैयारियों के लिए उत्पादन में आत्मनिर्भरता काफी नहीं होगी, बल्कि लंबे संघर्ष की स्थिति में अपनी सैन्य क्षमता बनाए रखना और अनुकूलन क्षमता भी महत्वपूर्ण है। एक रक्षा सम्मेलन में, उन्होंने समकालीन संघर्षों को “रूक-रूककर चलने वाला युद्ध” बताया। श्री सिंह ने कहा कि युद्ध का स्वरूप, तकनीक और अवधि तेजी से बदल रही है जिसके लिए क्षमता विकास और आत्मनिर्भरता भी तेज़ी से विकसित करनी होगी। जनरल सेठ ने कहा कि सबके लिए एक जैसी रणनीति नहीं अपनाई जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत को समुद्र से लेकर अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाक़ों तक और बेहद गर्मी से लेकर जमाव बिंदु से भी कम तापमान तक के क्षेत्र के हिसाब से तैयारी रखनी है।
जनरल सेठ ने बताया कि कुछ 100 डॉलर की कीमत वाला ड्रोन लाखों डॉलर के सैन्य अड्डे के लिए खतरा बन सकता है। सस्ती, स्मार्ट और स्केलेबल तकनीकें परिष्कृत और महंगी सैन्य प्रणालियों को चुनौती दे रही हैं।