दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया है कि दिल्ली के किसानों की वैकल्पिक आवासीय प्लॉटों के आवंटन की मांग को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यह फैसला उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। श्री बिधूड़ी ने बताया कि जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है तथा जिनके वैकल्पिक आवासीय भूखंडों के आवेदन, भूमि और भवन विभाग की सिफारिश के साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण को भेजे जा चुके हैं, उन्हें तीन महीने के भीतर वैकल्पिक आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे।
News On AIR | जून 24, 2026 7:57 अपराह्न | Delhi
दिल्ली में अधिग्रहित भूमि वाले किसानों के आवासीय प्लॉट आवंटन को मंजूरी