सितम्बर 13, 2026 10:13 पूर्वाह्न

printer

एन्थ्रोपिक के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी डारियो अमोदेई ने एआई उद्योग के तेजी से हो रहे विकास को धीमा करने का आह्वान किया

एआई कंपनी एन्थ्रोपिक के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी डारियो अमोदेई ने एआई उद्योग के तेजी से हो रहे विकास को धीमा करने का आह्वान किया है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा उपायों को तकनीक के साथ तालमेल में समय लगेगा।

श्री अमोदेई ने चेतावनी दी कि मजबूत सुरक्षा उपायों के बिना, एआई 6 से 12 महीनों के भीतर एक समूह का नेतृत्व करने में सक्षम हो सकता है। यह संभावित रूप से इंटरनेट पर कब्ज़ा कर अन्य जोखिम भी पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि एआई का विकास जारी रहना चाहिए, लेकिन जोखिम गंभीर हैं और कंपनियों और सरकारों को इनसे निपटने के लिए समय चाहिए।

ओपनएआई के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन और एक्स एआई के प्रमुख एलन् मस्क ने इस आह्वान का समर्थन किया है। श्री ऑल्टमैन ने कहा कि ओपनएआई श्री अमोदेई के प्रस्तावित सुरक्षा उपायों में से एक को अपनाएगा। इसके अलावा, श्री मस्क ने डारियो के विचार का समर्थन किया है।

यह चेतावनी एआई के संभावित दुरुपयोग को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आई है। एन्थ्रोपिक ने हाल ही में कहा कि उसने अपने मॉडलों का उपयोग दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों, साइबर हमले, निगरानी और जैविक हथियारों में योगदान देने वाले अनुसंधान को रोक दिया है।