आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. अभियान के तहत 92 प्रतिशत से अधिक मतदाता-विशिष्ट गणना प्रपत्र बांटे जा जुके हैं। राज्य में मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक यादव ने कहा है कि सभी 4 करोड़ 16 लाख गणना प्रपत्र छापे जा चुके हैं, जबकि 3 करोड़ 86 लाख प्रपत्र, राज्य भर में वितरित किए गए हैं। ये गणना प्रपत्रों का लगभग 93 प्रतिशत है। उन्होंने कहा ये प्रपत्रों का लगभग 15 प्रतिशत है। राज्य में एस.आई.आर. अभियान 15 जून को शुरू हुआ था और ये अभियान 14 जुलाई तक जारी रहेगा। राज्य भर में 46 हज़ार से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर गणना का कार्य कर रहे हैं।
News On AIR | जून 28, 2026 8:11 पूर्वाह्न
आंध्र प्रदेश में एसआईआर अभियान के तहत 92% से अधिक मतदाता-विशिष्ट गणना प्रपत्र बांटे गए