अप्रैल 27, 2026 12:38 अपराह्न

printer

आन्‍ध्र प्रदेश: तेल विपणन कंपनियों को मुख्यमंत्री का निर्देश राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करें

आन्‍ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों और तेल विपणन कंपनियों को निर्देश दिया कि वे जनता की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करके आंध्र प्रदेश में सामान्य स्थिति बहाल करें। अपने कैंप कार्यालय में ईंधन की कमी की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि खुदरा दुकानों पर व्यावसायिक उपभोक्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर खरीदारी के कारण मांग में अचानक वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप कमी आई है।