आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों और एजेंसियों को उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए अमरावती के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। आज अमरावती के सचिवालय में राजधानी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अमरावती को एक ऐसी राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है जिस पर पूरा देश गर्व कर सकता है।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 50 हजार 999 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के ठेके दिए जा चुके हैं। इनमें आवास, विधानसभा, उच्च न्यायालय और सचिवालय टावर जैसी प्रतिष्ठित इमारतें और अन्य शामिल हैं।