आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 50 हजार 114 रूफटॉप सोलर कनेक्शन बिजली ग्रिड से जोड़े जा चुके हैं। इनकी कुल स्थापित क्षमता 180 मेगावाट है।
आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पी. पुल्लारेड्डी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में निगम ने 43 हजार 625 नए रूफटॉप सोलर कनेक्शन जोड़े हैं। इससे अप्रैल 2025 में 6 हजार 489 कनेक्शन की संख्या बढ़कर अब 50 हजार से अधिक हो गई है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने, आवेदन से लेकर ग्रिड कनेक्शन तक लगातार सहयोग और अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अधिकृत विक्रेताओं के समन्वित प्रयासों से हासिल हुई है।