भारत के आनंद कुमार वेलकुमार ने पैराग्वे में आयोजित विश्व स्केटिंग खेलों में पुरुषों की 1000 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेता और आनंदकुमार के बीच समय का अंतर मात्र 4 मिली सेकंड था। आनंदकुमार 2026 विश्व स्केटिंग खेलों में अब तक दो पदक जीत चुके हैं और रविवार को मैराथन में प्रतिस्पर्धा करते हुए उनके पास एक और पदक जीतने का अवसर होगा। उन्होंने 500 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक जीता था।
News On AIR | अक्टूबर 14, 2026 9:22 अपराह्न
पैराग्वे में आनंद कुमार वेलकुमार ने विश्व स्केटिंग खेलों में 1000 मीटर स्प्रिंट में रजत पदक जीता