गृहमंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद में कई रेल परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। श्री शाह साबरमती लोको शेड में नवनिर्मित डब्ल्यूएजी-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस शेड राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे उच्च क्षमता वाले डब्ल्यूएजी-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को रवाना भी करेंगे। इसके बाद श्री शाह साबरमती रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे देश की पहली लिक्विफाइड नेचुरल गैस-एलएनजी से चलने वाली डेमू ट्रेन को भी रवाना करेंगे। गृहमंत्री आज शेला में आचार्य पद्मसागरसूरीश्वर महाराज की 92वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
News On AIR | सितम्बर 27, 2026 7:31 पूर्वाह्न
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एलएनजी संचालित ट्रेन समेत कई रेल परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे