सितम्बर 27, 2026 7:38 अपराह्न

printer

डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रही प्रगति के बीच मानवीय करुणा का कोई विकल्प नहीं: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि तकनीक या एआई किसी चिकित्सक के मानवीय स्पर्श और नैतिक जिम्मेदारी का स्थान नहीं ले सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रही प्रगति के बीच मानवीय करुणा का कोई विकल्प नहीं है।

तिरुवनंतपुरम में एसयूटी एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, कि विकसित भारत तभी संभव है जब प्रत्येक गांव का विकास हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 नए एम्स संस्थान स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में केरलम को भी एक एम्स मिलेगा।

इस अवसर पर केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेरकर और राज्य मंत्री बोंदु कृष्णा ने भी संबोधित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला