अप्रैल 16, 2026 8:48 पूर्वाह्न

printer

प. एशिया में शांति प्रयासों के बीच अमरीका ने तेज की ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी

पश्चिम एशिया में शांति के लिए कूटनयिक प्रयासों के बीच अमरीका द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी बढ़ाने और लेबनान में इस्राएल के सैन्य अभियान जारी रहने से तनाव गहरा रहा है।

अमरीका के केंद्रीय कमान का कहना है कि नाकाबंदी के पहले 48 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज नहीं गुज़रा और कम से कम नौ जहाजों को वापस ईरानी जल-क्षेत्र की ओर मुड़ना पड़ा।

इस बीच, दक्षिणी लेबनान में इस्राएल के हवाई हमले में पैरामेडिक्स सहित कई लोगों के हताहत होने की ख़बर है। इस्राएली बलों ने कहा कि उन्होंने 24 घंटों के भीतर हिज़्बुल्लाह के लगभग 200 ठिकानों पर हमला किया।

जवाब में, हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इस्राएल पर रॉकेट दागे। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में हमले जारी रखे हैं, हालांकि इस्राएल ने राजधानी बेरूत पर हमले नहीं किए हैं।