अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमरीका की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश का सबसे बेहतर दौर अभी आना बाकी है। वाशिंगटन में आयोजित समारोह ट्रम्प ने कहा कि ढाई शताब्दियों से अमरीकी गणराज्य मानव इतिहास की सर्वोच्च उपलब्धि के रूप में खड़ा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में अमरीका के सभी सैन्य अभियान सफल रहे हैं।
News On AIR | जुलाई 5, 2026 10:00 अपराह्न
अमेरिका का सबसे बेहतर दौर अभी आना बाकी: डोनाल्ड ट्रम्प