जुलाई 4, 2026 8:47 पूर्वाह्न

printer

अमरीका का 250वां स्वतंत्रता दिवस आज

अमरीका आज अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 4 जुलाई को 1776 में आज ही के दिन अमरीका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। उस समय अमरीका में ब्रिटेन के 13 उपनिवेशों ने ब्रिटिश शासन से अपनी स्वतंत्रता की औपचारिक घोषणा की थी।

इसे सेमी-क्विन्सेन्टेनियल या अमरीका 250 के नाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अमरीका के अलग-अलग हिस्‍सों में परेड, मिलिट्री फ्लाईओवर, कॉन्सर्ट, ऐतिहासिक घटनाओं पुन: प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम दिखाये जायेंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से आतिशबाजी होगी। वाशिंगटन डीसी और फिलाडेल्फिया में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन शहरों में ही अमरीका की स्वतंत्रता की घोषणा को अपनाया गया था।

इस दिन के उपलक्ष्‍य में राष्‍ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 11 लोगों की सजा माफ करने की घोषणा की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला