जून 30, 2026 8:04 पूर्वाह्न

printer

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू के रघुनाथ मंदिर में संयुक्त आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने जम्मू के रघुनाथ मंदिर में संयुक्त आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल की।
 
अभ्यास के दौरान आतंकी हमले की स्थिति का अभ्यास किया गया और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई, बंधक बचाव, घायलों को सुरक्षित निकालने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की क्षमता का परीक्षण किया गया।
 
सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को मजबूत करना है।