भारत के युकी भांबरी और अमरीका के रयान सेगरमैन की जोड़ी ने कल कजाखस्तान में अल्माटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष डबल्स खिताब जीत लिया है। दोनों ने कल फाइनल में ऑस्ट्रिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त लुकास मिडलर और नील ओबरलाइटनर को हराया।
चौथी वरीयता प्राप्त भारत-अमरीकी जोड़ी ने एटीपी 250 टूर्नामेंट के फाइनल में 7-6, 6-7, 10-2 से जीत दर्ज की। यह 2026 सत्र में भांबरी का पहला एटीपी टूर खिताब और उनके करियर का पांचवां डबल्स खिताब है। 34 वर्षीय भांबरी इससे पहले 2023 में मालोर्का, 2024 में गस्टाड और म्यूनिख तथा 2025 में एटीपी 500 दुबई टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं।