अप्रैल 21, 2026 6:18 अपराह्न

printer

सभी राजनीतिक दलों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करना चाहिए था-केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन न करने के लिए विपक्ष की आलोचना की है। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रीय हित में सभी राजनीतिक दलों को इस विधेयक का समर्थन करना चाहिए था। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में  संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि विपक्ष ने राष्ट्रीय हित के बजाय पक्षपातपूर्ण राजनीति को प्राथमिकता दी, जिसके कारण विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि विधेयक का विरोध करने के लिए विपक्षी दलों को भविष्य में गंभीर राजनीतिक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला