अगस्त 26, 2026 10:22 पूर्वाह्न

printer

आकाशवाणी कोलकाता ने प्रसारण के 100वें वर्ष में प्रवेश किया

आकाशवाणी कोलकाता ने आज प्रसारण के 100वें वर्ष में प्रवेश किया है। 26 अगस्त 1927 को यहां से पहला आधिकारिक बंगाली प्रसारण हुआ था। हालांकि तब यह भारतीय प्रसारण कंपनी के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1956 से इसे औपचारिक रूप से आकाशवाणी के रूप में पहचान मिली।

आकाशवाणी कोलकाता बंगाल के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अहम हिस्सा रहा है। समाचार, संगीत, साहित्य, नाटक और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए इसने कई पीढ़ियों को जोड़ा है। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान भी आकाशवाणी कोलकाता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज प्रसार भारती के तहत आकाशवाणी कोलकाता आधुनिक माध्यमों के साथ अपनी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला