अप्रैल 19, 2026 1:49 अपराह्न

printer

पूरे देश में आज मनाई जा रही अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य और सफलता का प्रतीक है। इस दिन लोग देवी-देवताओं से सौभाग्य प्राप्त करने की कामना करते हैं। इस दिन सोना खरीदने का भी प्रचलन है।

पूरे देश में आज परशुराम जयंती भी मनाई जा रही है। भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार हैं।