आकाशवाणी के 90वें वर्ष के उपलक्ष्य में, एक नई सिग्नेचर ट्यून बनाने की प्रतियोगिता शुरु की गई है। इसका उद्देश्य आकाशवाणी के विशिष्ट कार्यक्रमों के लिए ऐसा संगीत तैयार करना है जो विषय-वस्तु के अनुरूप हों और श्रोताओं को आकर्षित करें। सभी धुनें केवल वाद्य संगीत पर आधारित होनी चाहिए। ये धुनें एमपी-थ्री या डब्ल्यूएवी फॉर्मेट में स्वीकार की जाएंगी। प्रथम पुरस्कार विजेता को 30 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 20 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार पर 10,000 रुपये दिए जाएंगे। पांच-पांच हजार रुपये के 10 सांत्वना पुरस्कार भी होंगे।
आकाशवाणी ने जिंगल बनाने के लिए भी प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। यह एफएम गोल्ड, एफएम रेनबो और विविध भारती के विशेष संदर्भ में है। जिंगल की भाषा हिंदी या अंग्रेजी होनी चाहिए। प्रतिभागी प्रत्येक चैनल के लिए एक और अधिकतम तीन जिंगल भेज सकते हैं। प्रथम पुरस्कार 20 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये है। इसके अलावा ढाई हजार रुपये के 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।